फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रधानाध्यापक से मारपीट में सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धवई बुजुर्ग में तैनात प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट के मामले में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने निलंबित शिक्षक को ब्लाॅक संसाधन केंद्र पचपेड़वा से संबद्ध किया है। बीईओ हरैया सतघरवा को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय धवई बुजुर्ग में तैनात प्रधानाध्यापक गुर वचन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 24 सितंबर को लाइब्रेरी में डीसीएफ भर रहे थे, उसी दौरान सहायक अध्यापक कमलजीत सिंह पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि बीईओ से शिकायत करके मेरे स्कूल का निरीक्षण करवाते हो। कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
प्रधानाध्यापक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने 25 सितंबर को बीईओ को विद्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अन्य स्टाफ ने भी घटना होने की पुष्टि की। सहायक अध्यापक कमलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी पचपेड़वा से संबद्ध कर दिया गया है। बीईओ हरैया सतघरवा को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें