फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में अशरफ ने मारी बाजी

Wed, 17 Sep 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय ओजोन दिवस पर कंपोजिट विद्यालय पूरबटोला में मंगलवार को चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ओजोन परत के महत्व और उसे बचाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना शीलता के आधार पर चित्र बनाए, जिनमें ओजोन परत के नुकसान और उसके परिणामों को दर्शाया गया था। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नारे (स्लोगन) लिखे, जो पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रहा। चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र अशरफ ने प्रथम, कक्षा सात के इंद्रजीत ने द्वितीय और कक्षा छह की छात्रा सुगरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सरिता वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक ने कहाकि ऐसे आयोजन से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें