फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय 19वीं बार बने जिला महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का गठन कराने के लिए शनिवार को वार्षिक अधिवेशन कराया गया। अधिवेशन के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय ने 19वीं बार माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री पद पर कब्जा जमाया है। जिला कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी मंडलीय मंत्री देवीपाटन मंडल गोंडा विनय कुमार शुक्ल की मौजूदगी में हुआ है।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ के बलरामपुर जिला कार्यकारिणी का गठन एमडीके इंटर कालेज में कराया गया है। अध्यक्ष पद पर भगवती प्रसाद शुक्ल का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2003 से लगातार महामंत्री के पद पर लगातार काबिज अशोक कुमार पांडेय को 19वीं बार फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यकारिणी में कुंवर अनूप सिंह को कोषाध्यक्ष व श्याम मनोहर तिवारी को आय-व्यय निरीक्षक का जिम्मा सौंपा गया है। साधना पांडेय, सगीर अहमद, शिव कुमार सक्सेना इफ्तेकार अहमद, मजहर सईद उस्मानी व करुणेश मणि त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीति किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री पद पर रीना श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, हिसामुद्दीन, राम मोहन श्रीवास्तव, मोहम्मद नफीस खां व सुधाधर पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें