फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मेंहदी प्रतियोगिता में आशिया बानो बनी विजेता

Thu, 21 Dec 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। एचजेएमएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार मेंहदी लगाते हुए आशिया बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक निजामुद्दीन शाह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के अंदर जीतने की ललक पैदा होती है। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद ने बताया कि मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता में कक्षा 7 की आशिया बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कक्षा पांच की छात्रा नूरी बानो ने दूसरा व कक्षा आठ की छात्रा इरम फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें