बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अरविंद यादव व बालिका वर्ग में कंचन ने बाजी मारी।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार व जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश कुमार ने फीता काटकर किया। खेल सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मिंटू व बालिका वर्ग में कंचन, 400 मीटर दौड़ में बालक में अखिलेश व बालिका में पलक गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में 18 किलो, 22 किलो, 26 किलो, 28 किलो, 43 किलो, 44 किलो, 49 किलो, 51 किलो व 55 किलोग्राम भार वर्ग में कराया गया। इसमें क्रमश: रिफा खान, मोना चौधरी, शशि कश्यप, आराध्या, अनंदिता शर्मा, अंजली गुप्ता, सदफ अनवर, प्राची शुक्ल व पलक विजेता रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, वीरेंद्र यादव, हसन कुरैशी, संदीपिका रावत, शशि राज सोनी की देखरेख में कराई गई। प्रतियोगिता के समापन पर डीआईओएस गोविंद राम ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला क्रीडा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश रावत, अभय सिंह, पंकज पांडेय व अर्पण पांडेय आदि मौजूद रहे।