फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महिला संवर्ग की योग प्रतियोगिता में अरुणा सैनी रहीं अव्वल

Tue, 27 Oct 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-31-बलरामपुर के डायट में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को महिला संवर्ग की जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विकासखंडों से आई शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तुलसीपुर की अरुणा सैनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य मृदुला आनंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योग के नोडल प्रवक्ता गोविंद कुमार और चंद्रमणि मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। योग जीवनशैली को संतुलित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. मधु मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षक डाली दयाल और योग शिक्षक नीलम ने किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन द्वितीय, तुलसीपुर की अरुणा सैनी ने प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भैंसहवा प्रथम, पचपेड़वा की कीर्ति पांडेय ने द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय निश्चलडीह, गैसड़ी की प्रियंका वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को वरिष्ठ डायट प्रवक्ता प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें