फोटो-8-बलरामपुर के धर्मपुर में रामलीला का रिहर्सल करते कलाकार ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। आगामी रामलीला को लेकर बहादुरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समाज बहादुरपुर (सिरसिया) की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला के लिए कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है। हनुमान मंदिर परिसर में कलाकार रोजाना संवाद, अभिनय और मंचन की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं।
रामलीला कमेटी के एक्शन डायरेक्टर सर्वेश कुमार मौर्य के निर्देशन में कलाकारों को पात्रों के संवाद और उनकी भूमिका के अनुरूप अभिनय का अभ्यास कराया जा रहा है। कलाकार संवाद अदायगी के साथ मंच पर पात्रों के हाव-भाव और भाव-भंगिमा को प्रभावी बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं।
आयोजन को लेकर कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हैं। बहादुरपुर में रामलीला आयोजन की परंपरा करीब 38 वर्षों से चली आ रही है। हर वर्ष क्षेत्र के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आयोजकों के अनुसार, रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश लोगों तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस बार आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए कलाकारों से नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। रिहर्सल के दौरान कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों के संवाद दोहराए। कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष रामसरन सरोज, प्रबंधक जगदंबा प्रसाद मौर्य, संचालक राधेश्याम वर्मा, सलाहकार राम बहादुर वर्मा, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद यादव, मंच सहायक राजू मौर्य, उप प्रबंधक उदयभान द्विवेदी, उपकोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मौर्य और वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय पासवान मौजूद रहे।