फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव में छात्रों ने गीत मूर्ति कला में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोक कला तथा प्राचीन परंपराओं के विकास के लिए बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार की शाम आयोजित कला उत्सव मेें माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, मूर्ति कला व पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कला उत्सव का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि राकेश प्रताप सिंह, गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह एवं अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के बीच गीत, नृत्य, मूर्ति कला, खेल खिलौना एवं पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। मूल्यांकन के आधार पर शास्त्रीय गायन में बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज की कोमल मिश्रा को प्रथम व प्रगति मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार मिला। वहीं पारंपरिक गीत बालक वर्ग में विशाल गुप्ता ने प्रथम तथा चंदन मौर्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक गीत बालिका वर्ग में शिफा को प्रथम, जोया खान को द्वितीय तथा समृद्धि तिवारी को तीसरा स्थान मिला।
मूर्ति कला में साधना कश्यप ने प्रथम एवं रंजू कन्नौजिया ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। खेल खिलौना में हिना बानो को प्रथम, सुमन साहू को द्वितीय तथा अग्रिमा शुक्ला को तृतीय स्थान मिला। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया गिरि ने पहला, स्नेहा गुप्ता ने दूसरा तथा साल्फिया खान ने तीसरा पुरस्कार हासिल मिला। एकल नृत्य में श्रेया गौड़ को प्रथम, तेजस्वी उपाध्याय को द्वितीय एवं मधुरिमा शुक्ला को तृतीय स्थान मिल। पारंपरिक नृत्य ने अंजली श्रीवास्तव ने पहला एवं हनी पांडेय ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

एकल नाटक में अंशिका श्रीवास्तव को प्रथम व प्रज्ञया सिंह को द्वितीय स्थान मिला। एकल वादन में रेशू पांडेय ने पहला एवं शालू तिवारी ने दूसरा पुरस्कार हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा देवी ने अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वंदना पांडेय, डा. मधुकर सिंह, अविनाश मिश्रा, चंदन पाठक, सबीहा सुल्ताना, अर्चना श्रीवास्तव, एकता सिंह व बबिता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें