फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बकाया : काली पट्टी बांध एंबुलेंस चालकों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। काली पट्टी बांधकर एंबुलेंस चालकों ने बुधवार से विरोध जताना शुरू कर दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने दो माह से मानदेय भुगतान न होने का आरोप लगाया है। मानदेय भुगतान न होने से 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों में भारी आक्रोश है। एंबुलेंस कर्मियों ने तत्काल मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी आत्मदेव शर्मा व संगठन मंत्री सूरज पांडेय के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहा कि दो माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय भुगतान कराने के लिए एंबुलेंस चालकों ने विरोध शुरू कर दिया है।
काली पट्टी बांधकर एंबुलेंस चालकों ने विरोध जताने का निर्णय लिया है। 102 व 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों में मानेदय भुगतान न होने से भारी आक्रोश है। आक्रोशित एंबुलेंस चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मानेदय का भुगतान न किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी एंबुलेंस चालकों के मानदेय भुगतान कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। वार्ता करके शीघ्र ही एंबुलेंस चालकों के समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें