फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं आरिफ अनवर हाशमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से 24 घंटे पहले पुलिस ने माफिया आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है। दो बार सपा से विधायक रहे आरिफ अनवर हाशमी पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं। ईडी भी पूर्व विधायक पर कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में रेहरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और हेराफेरी कर सरकारी जमीन कब्जा करने के आरोप में उतरौला तहसील के तत्कालीन एसडीएम जेबी सिंह ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को 5 सितंबर 2020 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह करीब 2 वर्षों तक जेल में बंद थे। दूसरी बार 14 जून 2023 को पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में 16 जून 2023 काे पुलिस ने पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह जमानत पर जेल से बाहर थे।



दो बार विधायक रहे हैं आरिफ
सादुल्लाहनगर थाने के अहिरौली निवासी आरिफ अनवर हाशमी वर्ष 2007 से 2012 तक सादुल्लाहनगर विधानसभा से सपा विधायक रहे। इसके बाद 2012 से 2017 तक उतरौला से सपा के विधायक थे। वर्तमान में भी वह सपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन



दर्ज हैं 32 मुकदमे
पूर्व विधायक पर 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से अधिकतर मामले जमीन पर कब्जे के हैं। यही नहीं, इस वर्ष थाने की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरिफ अनवर हाशमी जिले के माफिया की टाप टेन की सूची में भी शामिल है।


123 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
वर्ष 2023 में आरिफ अनवर हाशमी की उतरौला, सादुल्लाहनगर व लखनऊ में 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके बाद सितंबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय ने भी आरिफ अनवर हाशमी की 8.24 करोड़ की संपत्ति जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें