फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कैबिनेट से मिली मंजूरी, झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज परियोजना को आखिरकार कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 292 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को प्रदेश सरकार ने सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी। कैबिनेट की मंजूरी के साथ ही अब ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंजूरी के संकेत पहले ही मिल चुके थे। 17 मार्च के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की अमर उजाला माई सिटी पेज एक पर सीएम के सवाल से ओवरब्रिज को मिला निर्माण का जवाब शीर्षक से लीड प्रकाशित खबर में इस प्रस्ताव के कैबिनेट में जाने और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई गई थी, जो अब सही साबित हुई है।

इससे पहले व्यय वित्त समिति ने 302 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये की प्रस्तावित लागत में कटौती करते हुए 292 करोड़ 21 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके बाद मामला कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब मंत्रिपरिषद से हरी झंडी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहर में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। दिन भर ट्रेनों के आवागमन के कारण यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। साथ ही बहराइच रोड, तुलसीपुर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों के यातायात को भी नई गति मिलेगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद सेतु निगम ने निर्माण की तैयारी तेज कर दी है।
बहराइच रोड से तुलसीपुर मार्ग तक बनेगा ओवरब्रिज

प्रस्तावित योजना के अनुसार ओवरब्रिज गोंडा मार्ग की ओर नहीं बनेगा। यह बहराइच रोड से तुलसीपुर मार्ग की दिशा में बनाया जाएगा। गोंडा रोड पर ओवरब्रिज नहीं बनेगा। परियोजना के तहत टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और आवाजाही सुगम बनेगी। ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही दोनों ओर पांच-पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इससे स्थानीय यातायात को सुविधा मिलेगी और गोंडा रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बेहतर होगी। सर्विस रोड बनने से छोटे वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से सुचारू रूप से गुजरने का रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें