बलरामपुर। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए लक्ष्मण (बालक) व रानी लक्ष्मीबाई (बालिका) पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसकी अर्हता रखने वाले सामान्य व वेटरन वर्ग के खिलाड़ी 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
सहायक क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद ने बताया कि ये पुरस्कार तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, कैनोइंग एंड केयाकिंग, साइकिलिंग, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रोइंग, शूटिंग, टेबल-टेनिस, लॉन टेनिस, वॉलीबाल, भारत्तोलन, बेस्टफिजीक, कुश्ती, ताइक्वांडो, याचिंग, गोल्फ, क्रिकेट, सॉफ्ट टेनिस, कराटे व वुश खेल के बालक व बालिका दोनों वर्ग को दिया जाएगा। बताया कि आवेदन संबंधी अन्य किसी भी जानकारी के लिए खिलाड़ी विभागीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।