बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन कॉलेज में खिलाड़ियों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा छह में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 15 फरवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई व वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। तीनों कॉलेज में प्रवेश के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। नौ से 12 वर्ष की आयु वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। 16 फरवरी को मंडल मुख्यालय पर प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा कराई जाएगी। संवाद