फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 19 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 मई से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। डीआईओएस मृदुला आनंदन ने बताया कि 10 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन किए जाएंगे। हाईस्कूल के अर्ह विद्यार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय और कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा शुल्क 256 रुपये तय है। वहीं, इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 और भाग-2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी ही कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें