फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीकता के साथ पढ़ाई करके बेटियां हासिल करें मुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के भगतीगंज स्थित बीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को एंटी रोमियो टीम की तरफ से जागरुकता कार्यक्रम किया गया। एंटी रोमियो टीम की तरफ से बेटियों को निर्भीकता के साथ पढ़ाई करके मुकाम हासिल करने का जोश भरा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से सभी बेटियों को यह एहसास कराया गया कि एंटी रोमियो की टीमें चुस्ती व मुस्तैदी के साथ सुरक्षा देंगी। पुलिस प्रशासन की तरफ से बेटियों की सुरक्षा में संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कोतवाली क्षेत्र के एंटी रोमियो टीम के एसआई अरुण कुमार ने कहा कि यूपी 100 व महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 बेटियों की सुरक्षा कारगर व अचूक उपाय है। किसी भी संकट के समय बेटियां तत्काल इन नंबरों पर फोन करें। फोन कॉल मिलते ही बेटियों की सुरक्षा में पुलिस के पुरुष व महिला जवान तत्काल सहयोग में लग जाएंगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के एंटी रोमियो टीम के मोबाइल नंबर 7839870071 पर भी बेटियां बेझिझक होकर फोन करके सुरक्षा की डिमांड कर सकती है। एसपी देवरांजन वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी डिग्री व इंटर कॉलेजों में कार्यक्रम करके बेटियों को सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें