फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फुटबाल प्रतियोगिता में एंथनी हाउस ने मारी बाजी

Wed, 22 Nov 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को इंटर हाउस फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एंथनी हाउस ने फाइनल मुकाबला जीतकर बाजी मार ली।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रशासक क्रेग बटरफील्ड व प्रधानाचार्य जोजफ फर्नांडीस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच बटरफील्ड हाउस और फैंथम हाउस के बीच खेला गया। फैंथम हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एंथनी हाउस और किलर हाउस के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें एंथनी हाउस के अभिनव पराशर ने दो गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच में दो गोल करने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर एलबी सिंह, बीपी पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, सुरेंद्र बहादुर सिंह, हाशिम खां, अब्दुल रसीद खां, सत्येंद्र सिंह व दिनेश मणि त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें