फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों के दूसरे दल के हमले की आशंका, बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चंद दिनों पहले पचपेड़वा ब्लॉक के सिद्धार्थनगर जनपद की सीमा से प्रवेश करने वाले टिड्डियों के दल को प्रशासन की सतर्कता से नेपाल में खदेड़ दिया था। टिड्डियों के दूसरे दल के हमले की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन की तरफ से दूसरे दल के टिड्डियों के आने को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम कृष्णा करुणेश व सीडीओ अमनदीप डुली ने शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार, बीएसए कृषि सुवाष चंद्रा, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन को जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शासन ने भेजे गए निर्देश में कहा है कि राजस्थान व गुजरात से सटी पाकिस्तान की सीमा से टिड्डियों का दूसरा दल प्रवेश करने का प्रायस कर रहा है। जो देश में पहुंचकर भारी तबाही मचा सकती हैं। सहारा रेगिस्तान में जनम लेने वाली टिड्डियां मोरक्को, अलजीरिया, लीबिया, मिश्र व सुडान से होकर सऊदी अरब, ओमान व ईरान से होकर पाकिस्तान के रास्ते करीब 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करके गुजरात व राजस्थान सीमा से भारत में प्रवेश करती हैं जो फसलों व पेड़-पौधों पर टूटकर भारी तबाही मचाती हैं। भारत-नेपाल बार्डर से सटे पचपेड़वा ब्लॉक के चंदनपुर, भुसहर, उचवा, विशुनपुर विश्राम, मोतीपुर, सेमरी आदि गांवों में 29 जून की शाम को टिड्डियों का पहला दल आया था।
रासायनिक नियंत्रण के तहत असंख्य टिड्डियों को मार गिराया गया और दल के बाकी बचे टिड्डियों को खदेड़कर नेपाल भगा दिया गया। टिड्डियों के आक्रमण को लेकर सभी किसानों को पांच बिंदुओं पर विशेष ध्यान देना होगा तभी फसलों के नुकसान को बचाया जा सकता है। अपने खेतों की लगातार निगरानी करें। आसमान में टिड्डी दल दिखाई पड़ने पर शोर मचाकर भगाएं और कृषि विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

खाली खेतों को जोतकर पानी भर दें। ग्रास हॉपर व टिड्डियां दिखाई पड़ने पर क्लोरपायरीफास का निर्धारित घोल बनाकर छिड़काव करें। किसानों को जोत के हिसाब से रासायिनक पदार्थों को खरीदने की अनुमति दी गई है। किसी सलाह व सुझाव के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 8299139122 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग की तरफ से जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों से शोर मचाने की अपील और खेतों में पानी भरने, जुताई करने व दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें