फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 12

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। जिले में शनिवार की देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति सादुल्लाहनगर क्षेत्र का निवासी है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को इलाज के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। हॉट स्पॉट एरिया सील कर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के कांटेक्ट तलाश किए जा रहे है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में सादुल्लाहनगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। बीते दिनों यह व्यक्ति दिल्ली से घर आया था। इस व्यक्ति को होम क्वारंटीन किया गया था। व्यक्ति का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। शनिवार को व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। व्यक्ति के साथ घूमने वाले एक युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। कुछ दिनों बाद पॉजिटिव मिले व्यक्ति के परिजनों का भी सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। परिवारीजनों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है।
पॉजिटिव मिले व्यक्ति को इलाज के लिए लेवल 1 हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया है। व्यक्ति के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा व्यक्ति के घर के पास 400 मीटर की परिधि को हॉटस्पॉट एरिया घोषित कर सील किया गया है। सादुल्लाहनगर बाजार में हनुमानगढ़ी चौराहा, मुबारकपुर रोड, गुमा फातिमाजोत व सिद्धेश्वर नाथ मंदिर आदि स्थानों पर बैरीकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस 48 हो गए हैं जिनमें से 35 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक मरीज की मौत हो गई है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 12 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें