फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा पशुपालन विभाग

Sun, 18 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले का पशुपालन विभाग अधिकारी व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में चिकित्सक व फार्मासिस्टों की कमी से पशुओं का इलाज व टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। पशुपालक पशुओं का इलाज कराने के लिए निजी मेडिकल स्टोरों से बीमारी बताकर दवा खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय सहित नौ ब्लॉकों में 18 राजकीय पशु चिकित्सालय संचालित हैं। इन अस्पतालों में 18 पशु चिकित्साधिकारी व 18 पशुधन प्रसार अधिकारी का पद सृजित है। मात्र नौ पशुधन प्रसार अधिकारियों की ही तैनाती है। 12 पशु चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट का पद रिक्त है। 18 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी भी है। दो अस्पतालों में पशु चिकित्सकों की तैनाती नहीं है।
जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की कुर्सी भी दूसरे अधिकारी संभाल रहे हैं। राजकीय पशु चिकित्सालय बलरामपुर के पशु चिकित्सक डॉ. समदर्शी सरोज को प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से पशु चिकित्सालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इलाज और टीकाकरण प्रभावित

जिले में गाय व भैंस की कुल संख्या चार लाख चार हजार से अधिक है। इनके इलाज व टीकाकरण का जिम्मा पशुपालन विभाग के ऊपर है। भीषण गर्मी व बारिश होने पर पशुओं में विभिन्न बीमारियां फैलती हैं। बारिश के मौसम में पशुओं को गलाघोटू, मुहपका व खुरपका जैसी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इन बीमारियों से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। लेकिन पशु चिकित्सा कर्मियों की कमी के चलते टीकाकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों की तैनाती के लिए लिखा गया पत्र

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज ने बताया कि वे सीवीओ रैंक के अधिकारी हैं। जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी व फार्मासिस्ट की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें