बलरामपुर के राम शंकर भारती इंटर कॉलेज में माैजूद नवगठित एबीवीपी के पदाधिकारी।
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मथुरा बाजार इकाई का गठन रविवार काे हुआ। अनिल जायसवाल को सर्वसम्मति से एबीवीपी मथुरा बाजार कस्बे का अध्यक्ष चुना गया।
एबीवीपी के विभाग संयोजक जय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में राम शंकर भारती इंटर कॉलेज में मथुरा बाजार इकाई का गठन किया गया। इसमें विवेक दुबे को मंत्री राम फेरन मौर्य व दीपक शुक्ला को उपाध्यक्ष, मुकेश तिवारी, हेमन्त, विमल, अत्यंत को सह मंत्री चुना गया। आशीष को कला मंच प्रमुख व शिवम सिंह काे मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक, राजा सोनी व सूर्य प्रकाश को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर विभाग संयोजक कुशाग्र, जिला संगठन मंत्री हिमांशु, दीपक व प्रियांशु आदि मौजूद रहे।