फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: फीस बढ़ने से नाराज एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 28 Jun 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी काॅलेज में ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता ।-स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोश है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्राचार्य की अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दो दिनों के भीतर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की गई है, अन्यथा भूख हड़ताल के साथ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंबुज भार्गव ने बताया कि बीसीए के तृतीय व पंचम सेमेस्टर की फीस में 1150 रुपये की वृद्धि की गई है। बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की फीस 6669 रुपये से बढ़ाकर 6819 रुपये और पंचम सेमेस्टर की फीस 6769 रुपये से बढ़ाकर 6919 रुपये कर दी गई है। वहीं बीबीए के दोनों सेमेस्टर में फीस 14,419 रुपये से बढ़ाकर 15,569 रुपये कर दी गई है। अन्य व्यवसायिक कोर्सों में भी इसी प्रकार वृद्धि की गई है। जिला संयोजक अनुराग तिवारी ने कहा कि फीस वृद्धि से छात्रों और अभिभावकों में भारी असंतोष है। कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवम दुबे ने चेतावनी दी कि अगर बढ़ी हुई फीस वापस नहीं ली गई तो विद्यार्थी परिषद भूख हड़ताल करेगी। प्रदर्शन के दौरान पुनीत, पंकज तिवारी, आकाश गुप्ता, अखंड यादव, सलोनी कन्नौजिया, आलिया खान, अनुपम, अनुभव, अभिषेक और जिला संगठन मंत्री अनुज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें