फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेत से लौट रहे किसान के सामने आया तेंदुआ

Wed, 25 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। तराई क्षेत्र के भवनियापुर गांव के पास मंगलवार देर शाम खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे किसान संतोष कुमार तिवारी का सामना तेंदुए से हो गया। स्वामीनाथ के खेत के पास झाड़ियों से निकला तेंदुआ अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गया। तेंदुए को देखकर किसान घबरा गए और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

किसान संतोष तिवारी के मुताबिक, वह इटैहिया-भवनियापुर मार्ग के कच्चे रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुआ सामने आ गया। ग्रामीण तिलकराम, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, श्रीनाथ, विमल कुमार और श्याम मनोहर ने बताया कि करीब दस दिनों से तराई क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत है। ग्रामीण रात में खेतों की रखवाली करने जाने से भी बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से भवनियापुर गांव के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने पर लोग उससे दूरी बनाए रखें। उसे छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें। भवनियापुर गांव में वन विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें