फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक और वृद्ध घायल है। महराजगंज तराई थाना के तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर सोमवार को श्याम प्यारी फिलिंग स्टेशन निकट कौवापुर मोड़ के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन

महराजगंज तराई के ग्राम शिवदीनडीह निवासी अनिल यादव ने बताया कि चाचा मंगलेश्वरी तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर श्याम प्यारी फिलिंग स्टेशन कौवापुर मोड के पास सुबह करीब पांच बजे शौच कर वापस लौट रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
निजी वाहन से उन्हें बलरामपुर जिला मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वाहन की टक्कर से धौरहरी निवासी लियाकत (70) भी घायल हो गए, उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार गिरि ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें