फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीमा पर सख्ती के बीच एक माह में सिर्फ 14 चार पहिया वाहन आए

Fri, 21 Aug 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के जरवा में कस्टम चौकी पर लोगों की जांच करता  कर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल में हाल में हुए प्रदर्शन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा जांच सख्त कर दी गई है। जरवा सीमा पर एसएसबी नेपाल से आने वाले लोगों की आईडी जांचकर विवरण कंप्यूटर में दर्ज कर रही है। इसके बाद फेस रिकग्निशन और बैगेज स्कैनर से सामान की जांच की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन


कस्टम चौकी प्रभारी राहुल यादव के अनुसार, एक माह में नेपाल से करीब 14 चार पहिया वाहन और 100 मोटरसाइकिलें ही आईं। पहले 50-56 चार पहिया वाहन और 200 से अधिक बाइक आती थीं। मौसम और नेपाल में हुए बवाल को भी आवागमन कम होने का कारण माना जा रहा है।

जरवा-कोयलाबास सीमा पर 25 हजार रुपये तक के भंसार की सुविधा है। अधिक कारोबार के लिए लोग बढ़नी सीमा का इस्तेमाल करते हैं। देवीपाटन मंदिर से दर्शन कर नेपाल लौटे लोगों ने भी जांच में अधिक समय लगने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं, 21 जुलाई को सीमा से पांच किलोमीटर अंदर पकड़े गए करीब 22 किलो संदिग्ध पदार्थ की लैब रिपोर्ट एक माह बाद भी नहीं आई है। नमूना केंद्रीय राजस्व प्रयोगशाला, नई दिल्ली भेजा गया था। कस्टम चौकी प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले रिमाइंडर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पदार्थ की पुष्टि होगी। चार अगस्त को 85 हजार रुपये के साथ पकड़े गए महफूज का मामला भी बढ़नी कस्टम कार्यालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें