फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अयोध्या व प्रयागराज में जुटी भीड़ को लेकर अलर्ट, रूट डायवर्जन लागू

Thu, 30 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर रूट डायवर्जन को लेकर  लोगों को जानकारी देते कर्मी
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या व प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। गोंडा व मनकापुर जाने वाले मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रूट डायवर्जन लागू करके वाहनों को गोंडा व मनकापुर जाने से रोका जा रहा है। यह व्यवस्था शासन के अगले आदेश तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने बताया कि अयोध्या व प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बलरामपुर व उतरौला में गोंडा जाने वाले बड़े वाहनों जैसे ट्रक, कंटेनर व डीसीएम को बुधवार से रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को अयोध्या व प्रयागराज जाने वाली बसों को रुकने की सलाह दी जा रही है, ताकि दोनों तीर्थ स्थलों पर भीड़ न जुटने पाए।
तुलसीपुर से गोंडा होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को वीर विनय चौराहा पर रोककर उन्हें बहराइच रोड पर भेजा जा रहा है। उतरौला से गोंडा जाने वाले वाहनों को फुलवरिया बाईपास पर रोककर उन्हें बहराइच मार्ग पर भेजा जा रहा है। वहीं, उतरौला नगर के आसाम रोड चौराहे से गोंडा व मनकापुर जाने वाले वाहनों को बलरामपुर-बहराइच से होकर भेजा जा रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए श्रद्धालु  : स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें