फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जंगली जानवरों के खतरे पर अलर्ट, गांवों में रोशनी बढ़ाने की पहल

Fri, 17 Apr 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के हरैया सतघरवा में लोगों को जागरूक करते वनकर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभाग सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी बृजेश सिंह परमार ने गिरगिटही स्थित रेंज परिसर में जंगल से सटे गांवों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन

जंगल किनारे गांवों में लाइट जरूरी
रेंजर ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले की घटनाओं को रोकने के लिए जंगल से सटे गांवों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी है। अंधेरा होने पर वन्यजीव आबादी की ओर रुख करते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विशेष रूप से नेवलगंज और झौहना गांव का जिक्र करते हुए बताया कि ये गांव तीन तरफ से जंगल से घिरे हैं और पास में जमधरा नाला भी है। कई घरों के आगे-पीछे रोशनी की व्यवस्था नहीं है, जिससे यहां खतरा अधिक बना रहता है। पूर्व में भी इन क्षेत्रों में वन्यजीवों से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। रेंजर ने उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा और संबंधित ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर इन गांवों में जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए तो भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। बैठक में ग्राम प्रधान जान्हवी कुमार शुक्ल, रामनिवास गौतम, अहमद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें