फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी बेटे ने खेला खूनी खेल: लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या की, बचाने दौड़ी मां को ईंट से हमला कर किया घायल

Sun, 26 Jul 2026 09:31 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में शराब के नशे में बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने दौड़ी मां पर भी ईंट से हमला करके घायल कर दिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। दो महीने बाद आरोपी की शादी होने वाली थी। घर पर तैयारियां चल रही थीं। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में शनिवार देर रात शराबी बेटे ने 60 वर्षीय पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने पहुंची मां पर भी ईंट से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना तुलसीपुर के लाल चौराहे की है। यहां के रहने वाले कल्लू (60) की हत्या उसके शराबी बेटे पिंटू ने कर दी है। मां फूलमती बचाने दौड़ी तो ईंट से हमला करके उसे भी घायल कर दिया। बताया गया कि घर पर तीन बेटे और एक बेटी है। राजू सबसे बड़ा बेटा है। वह शादीशुदा है और गनवरिया गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। इसके अलावा दो बेटे पिंटू, गोलू (15) और बेटी ज्योति (12) है।

ट्रक की कमानी बनाने और मरम्मत का काम करते थे

पिता ट्रक की कमानी बनाने और मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे उनकी मदद करते थे। पिंटू शराब पीने का आदी था। इसी कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। शराब की लत और उसके व्यवहार से परेशान पिता ने कुछ समय पहले उसे दुकान पर आने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर वह पिता से नाराज चल रहा था।

ईंट से हमला करके मां को घायल कर दिया

शनिवार देर रात पिंटू शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि पिंटू ने लाठी उठाकर पिता कल्लू पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी फूलमती बीच-बचाव के लिए दौड़ीं तो आरोपी ने उन पर भी ईंट से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फूलमती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दो महीने बाद होने वाली थी आरोपी की शादी

परिजनों ने बताया कि आरोपी पिंटू की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें