फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एजेंसियों पर खत्म स्टॉक, सिलिंडर के लिए भटके उपभोक्ता

Sun, 26 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रसोई गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था बेपटरी है। एजेंसियों पर स्टॉक शून्य हो जाने के कारण लोग सिलिंडर पाने के लिए भटक रहे हैं। 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर घर पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर शनिवार को स्टॉक खत्म था। एजेंसी पर बुकिंग कराने वाले लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। उपभोक्ता शीला, कमला व रागिनी ने बताया कि 12 अप्रैल को ही बुकिंग कराया, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। राहुल व मोहित ने बताया कि सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि स्टॉक खत्म हो जाने के कारण वितरण नहीं हो पाया है। रविवार को ट्रक आने की उम्मीद है। गोंडा मार्ग स्थित राप्ती गैस एजेंसी पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर भी स्टॉक खत्म होने की जानकारी कर्मचारी दे रहे थे। उपभोक्ता कमाल अहमद व खालिद ने बताया कि सिलिंडर की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
-
एक-दूसरे एजेंसियों पर भेज रहे कर्मचारी
जरवा। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ हुई है। ग्राम कटरा शंकरनगर की रेशमा खातून ने बताया वह एक सप्ताह से राप्ती गैस एजेंसी बलरामपुर का चक्कर लगा रही थीं, नंबर आने पर 50 किमी दूर गैंसड़ी के चयपुरवा भेज दिया गया। ग्राम चौहत्तर कला की किरन देवी ने बताया कि वह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। तुलसीपुर से आए उपभोक्ता विक्की ने बताया कि चैयपुरवा एजेंसी पर सिलिंडर तीन दिनों से नहीं है। चैयपुरवा स्थित उदय भारत गैस संचालक मुकुंद सिंह ने बताया कि एजेंसी पर तीन दिनों से सिलिंडर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें