फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खेलकूद प्रतियोगिता में एजी हाशमी कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 18 Oct 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की 26वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एजी हाशमी इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन बना। इस कॉलेज के सबसे अधिक खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिटी मोंटेसरी स्कूल में छात्राें ने बैंड बजाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। एमपीपी इंटर कॉलेज व बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। सदर विधायक पल्टूराम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया। डीआईओएस मृदुला आनंद ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करने की बात कही।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500, 3000 व 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य स्पर्धाएं हुईं। सभी स्पर्धाओं में एजी हाशमी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 18 अक्तूबर से बहराइच में शुरू हो रहे मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में खेल शिक्षक पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, रश्मि सिंह, अभय शंकर, उमेश तिवारी, संजय यादव, नवीन पाल व अंशू वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें