फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रंगोली में मेनका व मेहंदी में सलोनी अव्वल

Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में मेंहदी लगे हाथ दिखाती छात्राएं।
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज में पाठ्य सहगामी क्रिया के अंतर्गत बृहस्पतिवार को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेनका व सलोनी उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में प्रो. रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में रंगोली व मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. एसपी मिश्र, मणिका मिश्रा व प्रतीची सिंह ने एमए प्रथम सेमेस्टर की मेनका को प्रथम, बीए पंचम सेमेस्टर की शगुन पाठक को द्वितीय व बीए तृतीय सेमेस्टर की तृप्ति पाठक व सुरेन्द्र यादव को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए चुना।
मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता की निर्णायक डॉ. वंदना सिंह, डॉ. शकुंतला सिंह व सीमा पांडेय ने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की सलोनी उपाध्याय को पहले, बीए पंचम सेमेस्टर की हर्षिता श्रीवास्तव व एमए तृतीय सेमेस्टर की कोमल शर्मा को दूसरे व बीए तृतीय सेमेस्टर की सकीना व एमए प्रथम सेमेस्टर की शिखा पांडेय को तीसरे स्थान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को प्रो. पीके सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें