फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नमाज अदा कर मिले गले, मांगी अमन-चैन की दुआ

Fri, 12 Apr 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर मुल्क की अमन-चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद मिलने तथा सिवइयां खाने और खिलाने का दौर देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के करीब एक हजार मस्जिद व ईदगाहों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए रोजेदारों के साथ बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटे। नमाज अदा करने के बाद सभी ने हाथ उठाकर अल्लाह से मुल्क की सलामती एवं समाज में अमन व शांति की दुआ मांगने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बलरामपुर नगर के बड़े पुल स्थित बीबी बांदी साहिबा मस्जिद, गोविंदबाग स्थित इब्राहिम मिस्त्री मस्जिद, सराय फाटक स्थित रहीम बक्श ईइगाह, बीबी बांदी साहिबा ईदगाह एवं नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह में पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा हुई।
उतरौला तहसील क्षेत्र के गांधीनगर स्थित ईदगाह सहित गैंड़ास बुजुर्ग, महुआ बाजार, हासिमपारा, पेहर, रानीपुर, महदेइया, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार एवं श्रीदत्तगंज बाजार तथा तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के पचपेड़वा, गैंसड़ी, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा, महमूदनगर एवं गौरा चौराहा स्थित मस्जिद व ईदगाहों में भी सभी ने नमाम पढ़ने के बाद एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज पढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को शुरू हुआ ईद मिलन का दौर शुक्रवार को भी दिन भर चलता रहा। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर ईद मुबारक कहने के साथ सिवइयों के साथ अन्य पकवानों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार को ईद की नमाम पढ़ने के दौरान मस्जिदों व ईदगाह के आस-पास सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहे। एसपी केशव कुमार ने उतरौला कोतवाली, नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व पचपेड़वा थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीओ नगर बृजनंदन राय व सीओ तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे। सीओ यातायात राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नमाज पढ़ने के दौरान नमाजियों की सुविधा के लिए गोंडा रोड पर रूट डायवर्जन भी करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें