फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन व नारेबाजी

Tue, 19 May 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-37-बलरामपुर के उतरौला में विरोध जताते अ​धिवक्ता ।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप को सौंपा।
विज्ञापन




प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव एवं महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने किया। प्रदर्शन से पूर्व बैठक में घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ना और लाठीचार्ज करना न्याय व्यवस्था एवं लोकतंत्र पर सीधा हमला है। कहा कि उतरौला बार एसोसिएशन पूरी मजबूती के साथ लखनऊ बार एसोसिएशन के समर्थन में खड़ी है।

ज्ञापन में घायल अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये मुआवजा देने, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निलंबित करने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, मार्कंडेय मिश्र, देवेंद्र कुमार, बृजेश वर्मा, सर्वेश जायसवाल, अखिलेश यादव, मनोज शर्मा, अखिल श्रीवास्तव, चौधरी शमशाद अहमद, सोनू गुप्त, विनय श्रीवास्तव, आशीष जायसवाल, सुमित श्रीवास्तव एवं ऋषभ श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें