फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला मुख्यालय के बार संघ पदाधिकारियों ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार को सौंपा। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने बताया कि अधिवक्ता हत्या व डकैती जैसे गंभीर घटनाओं में पैरवी करते हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा दिया जाना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिल को अभी तक पारित नहीं किया है, जबकि अन्य राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए इसी तरीके के एक्ट प्रभावी हैं।
इस दौरान जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह, कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री अशोक कुमार मिश्र, युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें