फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह

Thu, 30 Jul 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। गांव-गांव लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आयुष आपके द्वार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी रही। चिकित्सकों ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधियां वितरित कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन


जिला क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने ग्राम बनगाई में 55 मरीजों की जांच की। डॉ. राजेश जायसवाल ने नचौरा में 37, डॉ. राजेश मौर्य ने बरगदवा कलां में 33 तथा डॉ. रामजी ने बलरामपुर नगर क्षेत्र में 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं। इस तरह विभिन्न शिविरों में कुल 193 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में पहुंचे रामसिंह ने बताया कि गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच और दवा मिल जाने से अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़े। अटल यादव ने कहा कि बिना किसी शुल्क के जांच और दवा मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। जगजीत और राम किशुन ने भी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से लगने चाहिए, ताकि दूरदराज के लोगों को समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन


सैफुल्ला ने बताया कि चिकित्सकों ने बीमारी के साथ खान-पान और दिनचर्या को लेकर भी उपयोगी सलाह दी, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य बेहतर रखने में मदद मिलेगी। चिकित्सकों ने लोगों से संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें