फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

विज्ञापन
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर जानकारी लेते डीएम व एसपी ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र पर 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन मंदिर पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री मंदिर के बाद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस बाबत प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास कुमार ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल और यातायात प्रबंध का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचेंगे, इसलिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें