फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रावलियां अव्यवस्थित देख अपर आयुक्त हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। तहसील परिसर के दफ्तरों के निरीक्षण में पत्रावलियां अव्यवस्थित मिलने पर अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कर्मचारियों को पत्रावलियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल राकेश चंद्र शर्मा ने बुधवार को उतरौला तहसील का वार्षिक मुआयना किया। एसडीएम, तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट पर चलने वाले वादों से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। रजिस्टार कानूनगो के पटल निरीक्षण में सेवा पुस्तिकाएं देखी। भूलेख कक्ष में वरासत मामलों के निस्तारण की जानकारी ली।
ग्रामसभा पटल व दैवयीय आपदा पटल पर एक लेखपाल की तैनाती होने पर दोनों पटलों के कार्य निष्पादन में समस्या आने की बात तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य ने बताई। संग्रह विभाग से राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी धनीराम ने दी। राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान पुरानी पत्रावलियां बेतरतीब मिलने पर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई और उन्हें व्यवस्थित करने, कमरे को दीमक व नमी से मुक्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। एनआईसी में बीआरसी कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर तहसीलदार न्यायिक नरेंद्र राम, रजिस्ट्रार कानूनगो रामशब्द, मंशाराम पांडेय, किशुनलाल, अनिल श्रीवास्तव, नितिन कुमार व नौरंग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें