फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम और सभी बीएलओ को विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 16 नवंबर 2020 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली की तरफ से एक जनवरी 2021 के आधार पर भारत निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। तीनों तहसीलों केे एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देश दिया गया है कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की सभी कार्रवाई निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा कराएं अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें