फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टीबी मरीजों को चिह्नित करने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर में क्षय रोग अभियान का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी से टीबी रोगी खोजो अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों का फीडबैक लिया। सीएमओ ने कहा कि टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमओ की अगुवाई में रैली निकालकर लोगों को टीबी रोग के बारे में जागरूक किया गया। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी व संगिनी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर पर जाकर टीबी के संभावित मरीजों को चिह्नित करें। जिन घरों में टीबी के पहले से मरीज हैं, उनके परिजनों का ब्योरा एकत्र कर उनकी जांच कराई जाए।
उन्होंने बताया कि जांच में टीबी पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को निशुल्क इलाज व प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा। निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को पोषण के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेंगे। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. महेश कुमार, डॉ. ओमनाथ राम, फार्मासिस्ट डीएस शुक्ल व माधव प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें