करनैलगंज (गोंडा)। साप्ताहिक बंदी का जायजा लेने के लिए सोमवार को करनैलगंज पहुंची श्रम विभाग की टीम ने बाजार का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान टीम सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद कराया। साथ ही चेतावनी दी कि नियम का पालन न करने वाले दुकानदारों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई तय होगी।
करनैलगंज में सोमवार को साप्ताहिक बंदी घोषित है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों को दर किनार कर दुकानें व प्रतिष्ठान खुले रखते हैं। इस मौके पर मौजूद चाइल्ड लाइन प्रभारी आशीष मिश्रा ने दुकानदारों को नाबालिग बच्चों से मजदूरी न करवाने के प्रति भी जागरूक किया। संवाद