फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाईपास से बस लेकर जाने वाले चालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। रोडवेज से संचालित होने वाली बसें अब रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर जाएंगी। स्टेशन पर यात्रियों को उतारने व बैठाने के बाद ही आगे बढ़ेंगी। निर्धारित रूट के स्टेशनों पर बस न ले जाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर डिपो से लंबी रूट पर संचालित होने वाली बसों के बीच में पड़ने वाले स्टेशनों पर न जाने की शिकायतें मिली हैं। बाईपास से ही निकल जाती हैं। ऐसे में रोडवेज पर बैठे यात्री बस का इंतजार करते रह जाते हैं। बलरामपुर से बस्ती जाने वाली बसें अक्सर उतरौला बस स्टेशन तक नहीं जाती हैं। आसाम रोड पर सवारियों को उतारकर सीधे आगे बढ़ जाती हैं। ऐसे में उतरौला स्टेशन पर यात्री बस का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ जाने वाली बस बाराबंकी स्टेशन पर नहीं जाती है। बलरामपुर से बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को बस चालक बाईपास पर ही उतार देते हैं। ऐसे में यात्रियों को बस स्टेशन जाने के लिए अलग से किराया खर्च करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि डिपो के सभी चालकों को रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों तक बस ले जाने का निर्देश दिया गया है। सभी चालकों को बस स्टेशन पर वाहन ले जाकर इंट्री करवाते हुए कार्यपत्र पर मुहर लगवाने का निर्देश दिया गया है। इन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें