फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चढ़ता पारा बढ़ा रहा बीमारी का ग्राफ, अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 800 से अधिक मरीज

Tue, 13 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तेज धूप व उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। सोमवार को 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें सर्वाधिक मरीज खांसी, पेट दर्द व बुखार के थे। तमाम बच्चेे डायरिया से पीड़ित मिले। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को चिकित्सकीय सलाह, जांच व दवाओं के लिए घंटों जूझना पड़ा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुबह दस बजे से ही मरीजों की भरमार रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, पैथोलाॅजी व दवा वितरण कक्ष तक सभी जगह मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दर्द से कराह रहीं महिलाएं व बच्चे फर्श पर बैठे मिले। यहां सोमवार को 390 मरीजों की ओपीडी हुई।
465 मरीजों की हुई ओपीडी
जिला मेमोरियल चिकित्सालय में फिजीशियन व बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीज धक्का-मुक्की करते दिखे। धुसाह निवासी प्रमोद ने बताया कि पेट दर्द से तड़प रही पत्नी को रात में इमरजेंसी में भर्ती कराया है अब दवा लेने आया हूं। रमईडीह से आए राजकिशोर ने बताया कि डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहा हूं। मुकेश व राजू ने बताया कि दो दिन से बच्चों को उल्टी दस्त हो रहा है। उतरौला में हुई दवा से ठीक न होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाए हैं। लक्ष्मी, नसीम व अफसाना भी चिकित्सकीय सलाह के लिए इंतजार करते रहे। जिला मेमोरियल अस्पताल में 465 मरीजों के साथ ही सोमवार को मेमोरियल व संयुक्त जिला चिकित्सालय में कुल 800 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

165 मरीजों के बुखार की हुई जांच

पैथोलॉजी में भी जांच कराने वालों का तांता लगा रहा। जिला मेेमोरियल चिकित्सालय में सोमवार को 73 व संयुक्त जिला अस्पताल में 92 मरीजों के बुखार की जांच हुई। इनमें 65 जांचें टाइफाइड व 91 मलेरिया के हुए।
तेज धूप व दूषित जल से बढ़ रही बीमारी
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. रमेश कुमार पांडेय बताते हैं कि बीमारी बढ़ने का प्रमुुख कारण तेज धूप व लू है। इससे बचने लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। ताजा भोजन, मौसमी फल व घर में बनी हुई चीजों का प्रयोग करें। डायरिया से बचने के लिए साफ पानी का ही उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें