फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों की तलाश शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों की तलाश जिले में शुरू कर दी गई है। एसपी देवरंजन वर्मा के फरमान से अपराधियों की मदद करने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है। शासन के निर्देश पर एसपी ने अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों का ब्योरा अफसरों से तत्काल तलब किया है। अफसरों की रिपोर्ट पर अपराधियों से साठगांठ करने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को बताया कि कानपुर में पुलिस कर्मियों की शहादत को संज्ञान में लेकर शासन ने अपराधियों से साठगांठ करने वाले ऐसे निकृष्ट पुलिस कर्मियों का ब्योरा मांगा है। शासन के निर्देश पर जिले के चारो सर्किल के सीओ और 14 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों को ब्योरा तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों के चलते कार्रवाई करने जाने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों पर भी जानमाल का खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की वजह से बहुत साथी वीरगति को प्राप्त हो गए। एसपी ने चेतावनी दी है कि अपराधियों से साठगांठ करने वाले ऐसे निकृष्ट पुलिस कर्मियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ तत्काल कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी जिससे हमारे जांबाज पुलिस कर्मियों पर खतरा न उत्पन्न कर सकें। एसपी के इस निर्देश पर अपराधियों से साठगांठ करने वाले पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें