बलरामपुर के उतरौला पर वाहनों की जांच करते एआरटीओ अरविंद कुमार।
बलरामपुर। निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग करना वाहन स्वामियों को भारी पड़ गया। परिवहन विभाग ने निजी वाहनों को बुकिंग पर चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में निजी वाहनों को व्यवसाय के रूप में इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ 23 से 25 अगस्त तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलग-अलग क्षेत्र से नौ वाहनों को सीज किया गया। वहीं 20 निजी वाहनों पर करीब आठ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने निजी वाहनों को स्वयं के लिए इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। बुकिंग पर चलाए जाने पर सीज करने की चेतावनी दी।