फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप चालक निलंबित, दो इंजीनियरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ड्यूटी से बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर नलकूप चालक को निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो इंजीनियरों से जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की की चेतावनी दी गई है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर एक्सईएन नलकूप खंड ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एक्सईएन नलकूप खंड अमरनाथ गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि डीएम के निर्देश पर बरईपुर गांव के नलकूप का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान नलकूप चालक सत्य प्रकाश शुक्ल 19 व 20 जुलाई को ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। नलकूप परिसर में भारी गंदगी पाई गई। सत्य प्रकाश शुक्ल पर 22 अप्रैल 2007 को विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी का एजेंट बनने के आरोप विभागीय जांच में पुष्ट पाया गया हैं।
अन्य विभागीय जांच में भी दोषी पाए गए हैं। डीएम के निर्देश पर सत्य प्रकाश शुक्ल को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने व अपना कार्य करने के बजाय अन्य डिवीजन में हस्तक्षेप करने के आरोप में सहायक अभियंता ऋषिराज सिंह तथा अवर अभियंता बीके पांडेय से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें