फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मुख्य सेविकाओं व एक चालक का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। छह मुख्य सेविकाओं व एक वाहन चालक का एक दिन का वेतन काटा गया है। डीपीओ ने तुलसीपुर व पचपेड़वा की परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान बिना सूचना नदारद रहने पर कार्रवाई की है। उन्होंने सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीपीओ केएम पांडेय ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने 30 सितंबर को पचपेड़वा व पहली अक्तूबर को तुलसीपुर परियोजना का औचक निरीक्षण किया। उस दौरान पचपेड़वा परियोजना से बिना सूचना मुख्य सेविका मीना कुमारी, श्रद्धानंद, दीपेंद्र पांडेय, विद्यावती व पार्वती, तुलसीपुर परियोजना की मुख्य सेविका प्रेमलता एवं जीप चालक देवानंद बिना सूचना के नदारद पाए गए।
छह मुख्य सेविकाओं व एक जीप चालक से परियोजना से बिना सूचना नदारद रहने पर सभी का एक दिन का वेतन काटकर सात दिन में जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीओ ने जिले की 10 परियोजनाओं के अफसरों एवं कर्मियों और 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर डीपीओ ने विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें