फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सुरक्षा बलों को ठहराने के लिए कॉलेजों का अधिग्रहण

Fri, 12 Apr 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को ठहराने के लिए जिला प्रशासन ने कॉलेजों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिग्रहण आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत शक्ति स्मारक महाविद्यालय दूल्हिनपुर, स्टार वर्ल्ड इंटर कॉलेज तुलसीपुर व एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला के साथ ही आदर्श धर्मशाला भगवतीगंज का अधिग्रहण सुरक्षा बलों को ठहराने के लिए किया गया है। अधिग्रहीत भवनों के परिसर व कमरों का प्रयोग सुरक्षा बलों को ठहराने में किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें