प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर में स्वयं सेवक को सम्मानित करते प्राचार्य व अन्य।-संवाद
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय बिजलीपुर प्रथम में चल रहे एमएलके पीजी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। एसिड अटैक पर आधारित नाटक प्रस्तुत करने वाली रानी लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के अंतिम दिन एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से सभी लोगों ने सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है।
अंतिम दिन स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक बुराइयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। ''एसिड अटैक'' पर आधारित नाटक प्रस्तुत करने वाली रानी लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम स्थान मिला। द्रोपदी चीर हरण नाटक को द्वितीय एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, प्रो. आरके सिंह, प्रो. एसपी मिश्र, डॉ. एके लाल, डॉ. रमेश कुमार शुक्ल, डॉ अशोक कुमार, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. पीएन पाठक, डॉ. सुनील शुक्ल, डॉ. प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।