फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 17,040 बच्चों का कल होगा अचीवमेंट सर्वे

Thu, 02 Nov 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट से सर्वे के लिए ब्लॉकवार ​बुकलेट व प्रपत्र ​भिजवाते प्रवक्ता पवन कुमार।
विज्ञापन
बलरामपुर। एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर जिले में संचालित 568 परिषदीय, माध्यमिक एवं निजी विद्यालयों का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे तीन नवंबर को होगा। कक्षा तीन, छह और 9वीं के विद्यार्थियों का भाषा और गणित का ज्ञान परखा जाएगा। इसके लिए इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (सेस) के तहत टेस्ट लिया जाएगा। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को ब्लॉकवार प्रपत्र व बुकलेट बीईओ को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य हिफजुर्रहमान ने बताया कि परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन, छह और 9वीं के विद्यार्थियों को भाषा व गणित में दक्ष बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अब इन विद्यार्थियों के ज्ञान के मूल्यांकन स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (सेस) के जरिए होगा। इसके तहत बच्चों का टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट तीन नवंबर को जनपद व ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इनमें बलरामपुर नगर में 50, ग्रामीण में 69, गैड़ास बुजुर्ग में 51, गैसड़ी में 52, श्रीदत्तगंज में 47, रेहरा में 60, तुलसीपुर में 54, उतरौला नगर में 42 व ग्रामीण में 27 तथा हरैया सतघरवा व पचपेड़वा में 58-58 स्कूलों का सर्वे होना है। सर्वे के संबंध में शासन की ओर से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत टेस्ट में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सर्वे के दौरान होने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए डायट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आशीष कुमार मौर्य (8004802156) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में डायट प्रवक्ता राजकुमार तथा जिला समन्वयक प्रशिक्षण समग्र शिक्षा मोहित देव त्रिपाठी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें