फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अब 14 हुई डेंगू मरीजों की संख्या, 12 हुए स्वस्थ

Thu, 02 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाहर रह रहे जिले के दो और मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय ने बताया कि बुधवार को मरीजों का सत्यापन किया जा चुका है। मेरठ निवासी संजय कुमार (41) की जांच वहीं की लैब में हुई थी। मेरठ में ही उनका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं महादेव रेहरा बाजार की सोनी (25) फैजाबाद के दर्शन नगर में नौकरी कर रही हैं। बीते दिनों महाराजा दशरथ मेडिकल कॉलेज फैजाबाद में जांच होने पर वह डेंगू पॉजिटिव मिली थीं। वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। जिले के 14 लोग अभी तक डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से आठ बाहर रहते हैं और छह लोग यहीं पर निवास कर रहे हैं। 14 में से 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
लगातार चल रहा है जागरूकता अभियान
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम में चल रहा है। वेक्टर कंट्रोल कार्यक्रम के तहत मच्छर, चूहा व छछूंदर आदि पर नियंत्रण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही जल जमाव समाप्त करने, कूलर व टायर आदि में भरे पानी को खाली कराया जा रहा है। नालियों की सफाई व फागिंग आदि का कार्य भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें