फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के अमघटी जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस ।
विज्ञापन
सादुल्लानगर। क्षेत्र में नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म और पिटाई के चर्चित मामले में आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक रानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने 2 जून को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके नाबालिग बेटे को गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह से बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से जंगल की ओर ले जाया गया। वहां आरोपी मोहम्मद फरहान, अब्दुल जाहिद और अफसर रजा ने बेटे के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों मोहम्मद फरहान और अफसर रजा को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि तीसरा आरोपी अब्दुल जाहिद भाग निकला था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम बृहस्पतिवार को अमघटी जंगल क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम जब आगे बढ़ी तो झाड़ियों से निकलकर एक युवक भागने लगा।
विज्ञापन


आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल जाहिद निवासी रानीपुर सादुल्लानगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, एक खोखा, बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म की एफआईआर के साथ ही पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में भी अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें